फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप में कप्तान बदलने पर बोपन्ना ने सुनाई खरी-खोटी, एआईटीए महासचिव चटर्जी ने किया पलटवार

Wed, 06 Nov 2019 11:30 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media
विज्ञापन

रोहन बोपन्ना ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए महेश भूपति को नॉन-प्लेइंग कप्तान पद से हटाए जाने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भूपति को कप्तानी से हटाने से पहले खिलाड़ियों की राय नहीं लेने पर बोपन्ना एआईटीए पर जमकर बरसे। हालांकि एआईटीए ने कहा कि नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करना खिलाड़ियों के लिए सही नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ 29-30 नवंबर को इस्लामाबाद में खेला जाने वाला डेविस कप मुकाबला अब तटस्थ स्थान पर खेला जाएगा। बोपन्ना ने पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था।

बोपन्ना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि एआईटीए ने आईटीएफ के अंतिम फैसले की घोषणा करने से पहले डेविस कप के कप्तान को बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह सुनकर और भी झटका लगा जब कप्तान बदलने से पहले किसी भी खिलाड़ी से नहीं पूछा गया और ना ही बताया गया कि कप्तान बदला जा रहा है।
विज्ञापन

 

चटर्जी ने किया पलटवार

बोपन्ना की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईटीए महासचिव हिरोनमाय चटर्जी ने कहा कि खिलाड़ियों का काम खेलना है न कि प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप करना। उनके पास उन क्षेत्रों पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है जो खिलाड़ियों के डोमेन के बाहर हैं। उनका काम खेलना है। वह (बोपन्ना) इस तरह के प्रश्न पूछने वाला कौन है? (एआईटीए) प्रशासन को देखने के लिए है। जहां तक एआईटीए का सवाल है, तो हमें निर्णय लेना है कि किसे कप्तान बनाना और किसे नहीं।
विज्ञापन

भूपति ने खुद को बताया कप्तान

वहीं महेश भूपति ने यह स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है कि उन्हें कप्तानी से हटाया गया है। भूपति ने कहा कि मैं अभी भी कप्तान हूँ और चयन के लिए मौजूद हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।





बता दें कि कप्तान भूपति ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए डेविस कप से अपना नाम वापस ले लिया था। एआईटीए ने इसके बाद रोहित राजपाल को मुकाबले के लिए नए कप्तान के रूप में नामित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें