फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कपः पाकिस्तान ITF के फैसले के खिलाफ कर सकता है अपील

Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान टेनिस महासंघ बुधवार को एक अहम बैठक में फैसला लेगा कि भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद की बजाय अन्यत्र कराने के आईटीएफ के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगा या नहीं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया है। पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा, 'हम भावी कार्रवाई के बारे में बैठक में फैसला लेंगे। हमारे पास अपील का विकल्प है। हमारे शीर्ष खिलाड़ियों ऐसाम उल हक और अकील खान ने साफ कर दिया है कि इस्लामाबाद में मुकाबला नहीं होने पर वे नहीं खेलेंगे।'

उन्होंने कहा, 'हमारे लिए यह कठिन स्थिति है । हमारे पास तटस्थ स्थान चुनने का विकल्प है लेकिन अब ग्रासकोर्ट स्थान तलाशना कठिन होगा । हार्डकोर्ट पर खेलना हमारे हक में नहीं रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरैशी ने की आईटीएफ के फैसले की निंदा

ऐसाम उल हक कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पाकिस्तान के टेनिस स्टार ऐसाम उल हक कुरैशी ने भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला तटस्थ स्थान पर कराने के आईटीएफ के फैसले को 'अपमानजनक और स्तब्ध करने वाला' बताया है। उन्होंने आईटीएफ के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा करके शीर्ष ईकाई ने उनके देश के साथ भेदभाव किया है। 

भारत के रोहन बोपन्ना के साथ एटीपर सर्किट पर खेल चुके कुरैशी ने ट्वीट किया, 'आईटीएफ का डेविस कप मैच कहीं और कराने का वाकई में स्तब्ध करने वाला, अपमानजनक, दुखद और पक्षपातपूर्ण फैसला। एक बार फिर किसी और की करनी की सजा पाकिस्तान को मिली। यह हर स्तर पर पक्षपातपूर्ण है।' डेविस कप के नियमों के तहत अब तटस्थ स्थान का फैसला पाकिस्तान टेनिस महासंघ को करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें