फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन: बोपन्ना-सानिया ने जीता ऐतिहासिक मैच, रामकुमार-अंकिता की हमवतन जोड़ी को हराया

Fri, 02 Jul 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने शुक्रवार को विंबलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6-2, 7-6 से हरा दिया। ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं। रामनाथन ने इस मैच के जरिए ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया, जो 21 बार एकल मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं।

विज्ञापन


सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है जबकि रैना और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार लौरेन डेविस पहले दौर में हार गईं। रैना और डेविस गुरुवार की रात आसिया मोहम्मद और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी से सीधे सेटों में हार गईं थीं। अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अंकिता और डेविस को 70 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया था। बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाथे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें