फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर सातवीं बार बने सिनसिनाटी मास्टर्स चैंपियन

Mon, 24 Aug 2015 04:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के  दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट जीत लिया है।
विज्ञापन


फेडरर इस टूर्नामेंट को सातवीं बार अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को हराने वाले 34 वर्षीय फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को 7-6 (7/1), 6-3 से पराजित किया।

जीत के बाद फेडरर ने कहा, यह बेहतरीन जीत है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि कुछ समय से मैंने टेनिस नहीं खेली थी।

इस खिताबी जीत के बाद फेडरर एटीपी रैंकिंग में मरे को पछाड़कर नंबर दो पर आ गए हैं। 31 अगस्त से शुरू होने वाले वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में फेडरर को दूसरी वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर के कैरियर का यह 87वां एटीपी खिताब है जबकि 24वीं मास्टर्स ट्रॉफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें