फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने चुना अपना 102वां जोड़ीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के दिग्गज डबल्स टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भी नए जोड़ीदार के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन


इस बार पेस के साथ खेलना का मौका स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस प्लेयर स्टेनिसलास वावरिंका को मिला है। वह उनके 102वें जोड़ीदार होंगे।

गत सप्ताह मांट्रियल मास्टर्स में पेस ने दुनिया के तीसरे नंबर के सिंगल्स खिलाड़ी एंडी मरे के साथ जोड़ी बनाई थी जो पेस के 101वें जोड़ीदार थे।

पेस और वॉवरिंका को सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर में केविन एंडरसन और जेरेमी चार्डी से भिड़ना है।

वॉवरिंका ने 2008 में बीजिंग में फेडरर के साथ ओलंपिक डबल्स खिताब जीता था।

सिनसिनाटी में बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया को पांचवीं वरीयता मिली है महिला डबल्स में भारत की सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें