दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी तथा 19 ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने एटीपी वर्ल्ड टूर में अपना जादू बरकरार रखा है। फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को क्वार्टरफाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फेडरर यहां खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। फेडरर ने सिलिच को 6-7, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। एक अन्य क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के जैक सोक ने जर्मन के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 1-6 तथा 6-4 से हराया।
रूस के ग्रिगोर दिमित्रोव स्पने के पाब्लो कारेनो बस्टा से क्वार्टरफाइनल खेलेंगे। इन दोनों के बीच का विजेता अमेरिका के जैक सोक से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। जबकि फेडरर का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम या बेल्जियम के डेविड गोफिन में से किसी एक के साथ सेमीफाइनल में होगा।