फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड गोफिन के हाथों उलटफेर का शिकार होकर एटीपी फाइनल्स से बाहर हुए नडाल

Wed, 15 Nov 2017 08:52 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन
विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी और 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ओ-2 एरीना में खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में हारकर एटीपी फाइनल्स-2017 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सातवीं वरीय डेविन गोफिन ने उलटफेर करते हुए स्पेन के दिग्गज नडाल को मात दी।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमवार रात खेले गए इस मैच में बेल्जियम के खिलाड़ी गोफिन ने नडाल को 7-6 (5), 6-7 (4), 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

बता दें कि गोफिन अपने करियर में दूसरी बार एटीपी फाइनल्स खेल रहे हैं। जीत के बाद एक बयान में उन्होंने कहा, "मैं सच में बहुत खुश हूं। इस मैच का वातावरण सच में बेहद शानदार था।" नडाल ने अपने करियर में 30 एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स-1000 खिताब जीते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने अब तक एटीपी फाइनल्स का खिताब नहीं जीता और एक बार फिर वह इस टूर्नामेंट को जीतने से चूक गए। उन्होंने कहा, "मेरा सीजन समाप्त हो गया। मैंने इस टूर्नामेंट, शहर और खुद से एक वादा किया था। मैंने कड़ी मेहनत भी की। खेलने को तैयार होने के लिए मैंने तैयारियां भी की, लेकिन मैं सच में तैयार नहीं था।" 

पढ़ेंः- टे‌निस: रॉफेल नडाल को एटीपी वर्ल्ड नंबर-1 का अवार्ड 

गौरतलब है कि नडाल ने इस सीजन में छह खिताब जीते, इनमें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के रूप में दो ग्रैंड स्लैम तथा दो एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब शामिल हैं। हालांकि नडाल के लिए साल 2017 शानदार रहा। वह इस साल दो ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

मालूम हो कि इससे पहले 31 वर्षीय स्पेन के टेनिस खिलाड़ी नडाल ने चोट के कारण पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं, हाल ही में नडाल ने कहा था कि वो एटीपी फाइनल्स तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकने की गारंटी भी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें