फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राजिनोविच को हराकर बासेल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे फेडरर

Thu, 25 Oct 2018 05:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कड़े मुकाबले में मंगलवार को यहां सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। आठ बार के चैंपियन फेडरर ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2 4-6 6-4 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


फेडरर पर 1998 में किशोर खिलाड़ी के रूप में यहां पदार्पण के बाद से टूर्नामेंट में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन वह तीसरे और निर्णायक सेट में दमदार खेल दिखाकर जीत दर्ज करने में सफल रहे। दूसरे दौर में फेडरर का सामना येन लेनार्ड स्ट्रफ से होगा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6 (7/3), 6-2 से हराया। मिलमैन ने ही अमेरिकी ओपन में फेडरर को हराया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें