फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US open: रॉजर फेडरर टूर्नामेंट से बाहर, क्वार्टरफाइनल में डेल पोत्रो से हारे

Thu, 07 Sep 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
डेल पोत्रो - फोटो : twitter
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर का गुरुवार को वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में सफर समाप्त हो गया है।  फेडरर को क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से शिकस्त झेलना पड़ी। फेडरर को 5-7, 6-3, 6-7, 4-6 से मुकाबला गंवाना पड़ा। अब डेल पोत्रो का सेमीफाइनल में मुकाबला स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा।
विज्ञापन


मार्टिन डेल पोत्रो ने इसी के साथ यूएस ओपन में फेडरर-नडाल के बीच होने वाले पहले मुकाबले पर भी पानी फेर दिया। 2009 में अपने करियर का एकमात्र ग्रैंडस्लैम (यूएस ओपन) खिताब जीतने वाले डेल पोत्रो ने आर्थर एश स्टेडियम में फेडरर को हराकर चौंका दिया। 

फेडरर को शुरुआत से इस टूर्नामेंट में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें पहले अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-2, 1-6, 6-4 से संघर्षपूर्ण जीत मिली। इसके बाद उन्होंने रूस के मिखैल यूझनी को पांच सेट के कड़े संघर्ष के बाद 6-1, 6-7 (3/7), 4-6, 6-4, 6-2 से हराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें