फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS Open: रोजर फेडरर का एक और कमाल, 30वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में बनाई जगह

Fri, 26 Jan 2018 04:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : AAP
विज्ञापन
दुनिया के नंबर दो वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। फाइनल में उनका मुकाबला मारिन चिलिच से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर का मुकाबला साउथ कोरिया के हियोन चुंग के साथ था, लेकिन चुंग के पैर में दर्द होने की वजह से उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन


जिस समय मैच रोका गया उस समय फेडरर 6-1, 5-2 से आगे चल रहे थे। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दूसरे सेट में फेडरर को चुंग ने छोड़ी चुनौती जरूर दी लेकिन 1 घंटे 2 मिनट के खेल के बाद चुंग के पैर में दर्द होने लगा और उन्होंने मैच बीच में ही छोड़ दिया। 

इस टूर्नामेंट से नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल पहले ही बाहर हो चुके हैं, ऐसे में फेडरर को ही इस खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। फेडरर ने इस जीत के साथ ही 30वीं बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि अब तक वो इनमें से 19 बार जीतने में कामयाब रहे और यदि इस बार भी उनका जलवा रहा तो यह उनके करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साउथ कोरिया के चुंग ने इस टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल से सबको चौंकाया और वह अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें