मारिन सिलिच ब्रिटेन के काइल एडमंड को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्रोएशियाई खिलाड़ी हो गए। दुनिया के छठे नंबर के सिलिच ने दो घंटे 18 मिनट चले सेमीफाइनल में 6-2, 7-6, 6-2 से जीत हासिल की।
फाइनल में उनका सामना गत चैंपियन
रोजर फेडरर और गैरवरीय दक्षिण कोरिया के चुंग ह्यून के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सिलिच 2014 में यूएस ओपन चैंपियन रहे हैं।
पिछले वर्ष वह विबंलडन फाइनल में फेडरर से पराजित हो गए थे। फेडरर के खिलाफ नौ में से एक मुकाबला जीते हैं जबकि चुंग के खिलाफ तीन मुकाबलों में वह हमेशा विजयी रहे हैं।