फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी रोजर फेडरर

Thu, 15 Mar 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : file
विज्ञापन

वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना शानदार परफॉर्मेंस जारी रखते हुए गुरुवार को एटीपी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में फेडरर ने जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया। 

विज्ञापन


इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 वर्षीय फेडरर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनका 2018 का रिकॉर्ड 15-0 है। यह 2006 के बाद उनकी किसी सत्र की सबसे अच्छी शुरुआत है। तब उन्होंने 16-0 से शुरुआत की थी और 34 में से अपने 33 मैच जीते थे। फेडरर ने कहा कि यह शानदार है। यह पूरी तरह से अलग तरह का वर्ष है और ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है।

बता दें कि क्वार्टर फाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन से होगा, जिन्होंने 30वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कुएवास को 6-1, 6-3 से पराजित किया था। पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 6-7 (6/8), 6-4 से हराया। उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ना होगा जिन्होंने स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को 4-6, 6-3, 7-6 (8/6) से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें