फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIAN WELLS: अमेरिकी खिलाड़ी से हारकर बाहर हुए युकी भांबरी, दिया चैंपियनों वाला बयान

Wed, 14 Mar 2018 05:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yuki Bhambri
विज्ञापन

भारत के युवा टेनिस स्टार युकी भांबरी अमेरिका में चल रहे इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें 21वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी सैम क्वैरे ने तीसरे राउंड में हराकर बाहर किया। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 110वीं वरीयता प्राप्त भांबरी को अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के हाथों 7-6(4) 4-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


25 वर्षीय भांबरी ने 2 घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में जोरदार संघर्ष किया और 15 में से 11 ब्रेक प्वॉइंट सुरक्षित किए। बता दें कि भांबरी के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दो बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन निकोलस महुत और विश्व के नंबर 12 खिलाड़ी लुकास पॉएले को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई थी। 

इस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से खुश भांबरी ने कहा कि पॉएले और क्वैरे के खिलाफ खेलने से उन्हें काफी अलग तरह का अनुभव मिला है। बता दें कि इससे पहले भांबरी ने साल 2017 के डेविस कप में विश्व के नंबर 22 खिलाड़ी गाएल मोनफ्लिस को भी हराया था। अपने प्रदर्शन से खुश भांबरी ने कहा कि वह किसी कोई भी परास्त करने का दम रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें