फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Wells के सेमीफाइनल में पहुंचे वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी रोजर फेडरर

Fri, 16 Mar 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना शानदार परफॉर्मेंस जारी रखते हुए शुक्रवार को एटीपी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में फेडरर ने ह्योन चुंग को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 वर्षीय फेडरर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनका 2018 का रिकॉर्ड 15-0 है।  यह 2006 के बाद उनकी किसी सत्र की सबसे अच्छी शुरुआत है। तब उन्होंने 16-0 से शुरुआत की थी और 34 में से अपने 33 मैच जीते थे। फेडरर ने कहा कि यह शानदार है। यह पूरी तरह से अलग तरह का वर्ष है और ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें