फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन 2018: क्वार्टर फाइनल पर रहेंगी रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स की निगाहें

Mon, 09 Jul 2018 04:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

स्विस स्टार रोजर फेडरर और अमेरिकी महिला स्टार सेरेना विलियम्स विंबलडन के चौथे दौर में पहुंच चुके हैं। सोमवार को दोनों वर्गों में खिताब के दावेदार अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेंगे। फेडरर नौवें खिताब का लक्ष्य लेकर उतरे हैं जबकि सात बार की चैंपियन सेरेना फॉर्म में हैं और उनकी कड़ी प्रतिद्वंद्वी एक-एक करके बाहर हो रही हैं। ओपन युग में ऐसा पहली बार हुआ है कि अंतिम-16 से पहले महिला वर्ग में शीर्ष दस वरीय खिलाड़ियों में से नौ बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में तीसरी वरीय मारिन सिलिच, चौथे वरीय एलेक्सेंद्र ज्वेरेव और छठी वरीयता के ग्रिगोर दिमित्रोव बाहर हो चुके हैं।  जबकि गत चैंपियन फेडरर लगातार 29 सेट जीत चुके हैं। करियर के 200 ग्रासकोर्ट मैचों में 175 जीत दर्ज कर चुके हैं और वह इस सतह पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले जिमी कोनर्स को पीछे छोड़ चुके हैं। अब क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए स्विस स्टार का मैच 22वीं वरीय एड्रियन मैनारिनो से होगा। 

विश्व के नंबर दो खिलाड़ी फेडरर 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत हैं। मैनारिनो अब तक फेडरर से पांच बार भिड़े हैं और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मैनारिनो किसी ग्रैंडस्लैम में अब तक अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़े हैं। 
विज्ञापन


फेडरर को यह पता है कि दुनिया के नंबर एक स्पेन के राफेल नडाल ने पहले तीन मैचों में एक भी सेट नहीं गंवाया है। इसके अलावा तीन बार विंबलडन जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी लय में लौटने लगे हैं। फ्रेंच ओपन जीतने वाले नडाल ने 2010 के बाद विंबलडन में खिताब नहीं जीता है। 

वहीं सेरेना का मुकाबला रूसी क्वालिफायर इवजेनिया रोडिना से होगा। यदि सेरेना जीत जाती हैं तो चार साल में तीसरी बार विंबलडन जीतेंगी और मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी करेंगी। पिछले साल प्रेग्नेंट होने के कारण उन्होंने विंबलडन में हिस्सा नहीं लिया था। 

नडाल अंतिम-16 में, ज्वेरेव हारे: स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से पराजित कर अंतिम 16 में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने नंबर एक की रैंकिंग भी कायम रखी। 

एलेक्जेंडर ज्वेरेव को इर्नेस्ट गुलबिस के हाथों 6-7, 6-4, 7-5, 3-6, 0-6 से हार मिली। जुआन डेल पोत्रो ने बेइनोट पियरे को 6-4, 7-6, 6-3 से, जिरी वेस्ली ने फाबियो फोगनिनी को 7-6, 3-6, 6-3, 6-2 से और जी सिमोन ने मथ्यूज इर्डेन को 6-1, 6-7, 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर चौथे दौर का टिकट कटाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें