फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर-नडाल आज पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में होंगे आमने-सामने 

Fri, 12 Jul 2019 04:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-इससे पहले तीन बार फाइनल में टकराए हैं दोनों, जिसमें से दो बार फेडरर तो एक बार नडाल जीते 
-एक माह में दूसरी और कुल 40वीं भिड़ंत होगी दोनों की। फेडरर 15 जीते हैं तो नडाल 24 बार जीते हैं  

 
विज्ञापन
फेडरर-नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक क्ले कोर्ट का किंग तो एक ग्रास कोर्ट का। दुनिया के दो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल शुक्रवार को एक माह बाद फिर किसी मेजर टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे। पिछले महीने लाल बजरी पर सेमीफाइनल में दोनों टकराए थे तो इस बार ऑल इंग्लैंड में। 

विज्ञापन


विंबलडन में दोनों चौथी बार जबकि सेमीफाइनल में पहली बार खेलेंगे। इससे पहले तीन बार फाइनल में खेले जिसमें से दो बार फेडरर (2006, 2007) तो एक बार नडाल (2008) चैंपियन बने। यहां यह दोनों 11 साल बाद खेलेंगे। ग्रास कोर्ट के बादशाह 37 वर्षीय फेडरर पिछले एक साल से कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाए हैं। 

वह इस बार हर हाल में खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगे। अगर वह नडाल को हरा देते हैं तो फाइनल में उन्हें नोवाक जोकोविच की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है। गत चैंपियन जोकोविच दूसरे सेमीफाइनल में रॉबर्टो बतिस्ता से खेलेंगे।      
विज्ञापन


दोनों ने खेला था विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा मैच
फेडरर और नडाल 11 साल पहले जब यहां आपस में खेले थे तो विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा मैच खेल डाला था। चार घंटे 48 मिनट तक चले पांच सेट के मुकाबले में नडाल ने फेडरर को 6-4,6-4,6-7,6-7,9-7 से हराकर अपना पहला विंबलडन जीता था। नडाल ने फेडरर का लगातार छठी विंबलडन ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ने के साथ ही पिछले छह वर्षों से ग्रास कोर्ट पर 65 मैचों से चला आ रहा अजेय रथ भी रोक दिया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें