फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड में 100वीं जीत पर फेडरर की निगाह, आज निशिकोरी से सामना 

Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-17वें क्वार्टर फाइनल में आज निशिकोरी से सामना 
-जीते तो सेमीफाइनल में नडाल से हो सकती है टक्कर 
-05 खिलाड़ी 30 से अधिक उम्र के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं 
-40वीं भिड़ंत होगी फेडरर और नडाल की अगर यह दोनों अंतिम चार में पहुंचे तो 
-11 साल बाद दोनों ऑल इंग्लैंड पर टकराएंगे। आखिरी बार 2008 में फाइनल में खेले थे जहां नडाल ने फेडरर को हराया था 
विज्ञापन
roger federer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर ऑल इंग्लैंड में अपनी 100वीं जीत से एक कदम दूर हैं। स्विस स्टार बुधवार को जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी पर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे। इन दोनों ने दस मुकाबले खेले हैं जिमसें से सात फेडरर और तीन निशिकोरी ने जीते हैं।

विज्ञापन


फेडरर अगर जीते तो उनका सामना दो बार के चैंपियन और उनके चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल से हो सकता है। यह इन दोनों खिलाड़ियों की 40 भिड़ंत होगी। वहीं यहां 2008 के बाद पहली। तब दोनों फाइनल में खेले थे और नडाल ने फेडरर को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। फेडरर इटली के मटियो बेरेटिनी को हराकर रिकॉर्ड 17वीं बार और नडाल जोओ सोसा को हराकर सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। अंतिम आठ में नडाल का सामना सैम क्वेरी से होगा।  

28 साल में सबसे उम्रदराज : 37 वर्षीय फेडरर पिछले 28 वर्षों में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। इससे पहले अमेरिका के दिग्गज जिमी कोनर्स ने1991 में 39 वर्ष में यह उपलब्धि हासिल की थी।   
विज्ञापन


जोकोविच के सामने गोफिन : शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में सामना अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड गोफिन से होगा। गोफिन के खिलाफ जोकोविच का रिकॉर्ड 5-1 है। गोफिन 28 साल के हैं और टूर्नामेंट में बचे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। जोकोविच और गोफिन 2017 में पिछली बार जब आमने-सामने आए थे तो बेल्जियम के 21वें वरीय खिलाड़ी ने मोंटे कार्लो के क्ले कोर्ट पर जीत दर्ज की थी। गोफिन पहली बार आल इंग्लैंड क्लब में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। एक अन्य अंतिम-आठ में अर्जेंटीना के 29 वर्षीय गुइडो पेला और स्पेन के 23वें वरीय रॉबर्टो बतिस्ता के बीच भिड़ंत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें