फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Sat, 08 Oct 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंजाब सरकार की एड कर रहे एक कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। बख्शीवाला थाना पुलिस ने कैंटर के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद से फरार है।
विज्ञापन


पुश्पिंदर सिंह निवासी गांव आलोवाल के मुताबिक वह अपने भाई हरकमलप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसके दोस्त सुखचैन सिंह निवासी गांव आलोवाल हरकीरत सिंह, गुरजोत सिंह निवासी कालाझाड़ तीनों एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे। भादसों रोड पर चौदा पेट्रोल पंप के पास एक कैंटर चालक ने अचानक ने बिना इशारा किए अपने कैंटर को दाईं तरफ मोड़ दिया।

इससे मोटरसाइकिल पर जा रहेतीनों कैंटर की चपेट में आ गए। तीनों को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां गुरजोत सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि हालत गंभीर होने के कारण लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराए गए 21 साल के हरकीरत सिंह की भी बाद में मौत हो गई। वहीं सुखचैन सिंह की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जिस कैंटर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया, वह पंजाब सरकार की एड कर रहा था। बख्शीवाला पुलिस ने कैंटर चालक मोनू निवासी करीडा जिला बुलंद शहर यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें