फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड बनाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची शारापोवा

Sun, 20 Jan 2013 06:02 PM IST
मेलबर्न/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मारिया शारापोवा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइलन तक पहुंचने तक केवल पांच गेम गंवाने को नया रिकॉर्ड बनाया। दूसरी वरीय शारापोवा ने बेल्जियम की गैरवरीय कर्स्टन फ्लिपकेन्स को 6-1, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


उनका अगला मुकाबला हमवतन रूसी खिलाड़ी और 19वीं वरीय इकटेरिना मकरोवा से होगा, जिन्होंने दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी जर्मन एंजेलिक केर्बर को 7-5, 6-4 से हराया। यहां 2008 में चैंपियन बनने वाली शारापोवा ने अब तक चार मैच में केवल पांच गेम गंवाए।

इस तरह से वह मेलबर्न में ओपन युग में सबसे कम गेम गंवाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बनी। इससे पहले का रिकॉर्ड मोनिका सेलेस (1991 और 1993) तथा स्टेफी ग्राफ (1989) के नाम पर था।
विज्ञापन


शारापोवा हालांकि सभी ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड से चूक गई, जो मैरी पियर्स के नाम पर है। पियर्स 1994 में फ्रेंच ओपन में केवल चार गेम गंवाकर अंतिम आठ तक पहुंची थी।

शारापोवा ने कहा, ‘मैं निश्चित तौर पर खुश हूं कि मैं अच्छा खेल रही हूं लेकिन अब क्वार्टर फाइनल है और आगे मुकाबले कड़े होंगे।’ शारापोवा को दुनिया की नंबर वन रैंकिंग पर पहुंचने के लिए फाइनल में पहुंचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें