फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल में पहली बार टेबल टेनिस में खेल रत्न, राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा रचेंगी इतिहास

Wed, 19 Aug 2020 07:05 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रोहित सर्वोच्च खेल अवॉर्ड पाने वाले चौथे क्रिकेटर
  • 29 अगस्त खेल दिवस को दिए जाते हैं पुरस्कार
  • कोरोना के कारण ऑनलाइन हो सकता है समारोह
  • 81 अंक मिले टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को अपनी उपलब्धियों के लिए
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा टेबल टेनिस की पहली खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। वर्ष 1992 में शुरू हुए खेल रत्न के लिए पहली बार पांच नामों की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की है। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का है, लेकिन कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया है।

पंघाल पर फिर डोपिंग की गाज 

मुक्केबाज अमित पंघाल पर फिर छह साल पहले डोपिंग में फंसने की गाज गिरी है। उनके अंक 65 के करीब थे, पर कमेटी ने नामित नहीं किया। वहीं रोहित के महज 6.94 अंक थे। गैर ओलंपिक क्रिकेट में टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश पर रोहित को टीम के कांस्य के बराबर अंक मिले। रोहित सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) व विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है। 

मनु, सौरभ को पहली बार में सफलता...
विज्ञापन



 

निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी का नाम पिछले वर्ष राष्ट्रीय राइफल संघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं भेजा था, पहली बार भेजे गए आवेदन में मनु और सौरभ के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी। क्रिकेटर इशांत  के तीन से अधिक अंक बनते थे, लेकिन उनकी सिफारिश की गई।
  • राजीव गांधी खेल रत्न में मेडल व सर्टिफिकेट के साथ 7.50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है
  • अर्जुन अवॉर्ड में कांस्य प्रतिमा के साथ 5 लाख की इनामी राशि और सम्मान पत्र दिया जाता है

मंत्रालय पर मीरा और साक्षी का फैसला...

ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब खेल रत्न पा चुकीं मीराबाई चानू और साक्षी मलिक को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाने का रास्ता बनाया गया है। मामला खेल मंत्रालय और साई के सुपुर्द है। कहा गया है कि राज्य में सारे लाभ अर्जुन अवॉर्ड पर दिए जाते हैं। कमेटी से अलग साई और मंत्रालय में भी मामले पर लंबी चर्चा हुई। अंत में कमेटी ने दोनों को अर्जुन अवॉर्ड का मामला पूरी तरह मंत्रालय पर छोड़ दिया।

29 की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश...

विज्ञापन

इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाॅल), मनीष कौशिक, लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे, साक्षी मलिक (कुश्ती), मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें