फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटने की चोट ने बढ़ाई नडाल की परेशानी, नहीं खेलेंगे फ्रांस के खिलाफ डेविस कप का सेमीफाइनल

Sun, 09 Sep 2018 12:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

राफेल नडाल घुटने में चोट के कारण अगले सप्ताह के अंत में फ्रांस के खिलाफ स्पेन के डेविस कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। घुटने की चोट के कारण नडाल को अमेरिकी ओपन के मैच के बीच से हटने को भी बाध्य होना पड़ा था। स्पेनिश टेनिस महासंघ ने शनिवार को नडाल के हटने की जानकारी दी।

विज्ञापन


स्पेन टीम के कप्तान सर्गेई ब्रुगुएरा ने बयान में कहा, 'राफेल नडाल लिली में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। घुटने में चोट कल रात (शुक्रवार) को लगी जिसके कारण वह सेमीफाइनल मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे।' 

उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही उबर जाएगा और डेविस कप में स्पेन की टीम के समर्थन के लिए हम उसके आभारी हैं।' टीम में नडाल की जगह दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी अल्बर्ट रोमोस विनोलास लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें