फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian open: 51वीं बार आमने-सामने होंगे टेनिस के दो धुंरधर नडाल और जोकोविच

Sat, 19 May 2018 02:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nadal and novak
विज्ञापन

टेनिस के दो दिग्गज धुंरधर राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक एक बार फिर एक साल बाद शनिवार को आमने-सामने होंगे। इन दोनों की यह भिड़ंत इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में होगी। सात बार के चैंपियन नडाल ने क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी को 4-6, 6-1, 6-2 से तो चार बार के विजेता जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को 2-6, 6-1, 6-3 से पराजित किया। यह इन दोनों की 51वीं टक्कर होगी। 

विज्ञापन


इससे पहले खेले गए 50 मुकाबलों में से 26 जोकोविक और 24 नडाल ने जीते हैं। दोनों पिछली बार 2017 मैड्रिड ओपन में भिड़े थे जहां नडाल ने बाजी मारी थी। जोकोविच विबंलडन 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे हैं। 

नडाल की निगाह 2013 के बाद यहां अपनी पहली ट्रॉफी जीतने और फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल करने पर है। 16 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नदाल अगर ट्रॉफी जीत जाते हैं तो वह स्विस स्टार रोजर फेडरर को हटाकर अगले हफ्ते फिर से नंबर एक की कुर्सी हासिल कर लेंगे। अन्य क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने स्पेन के पाब्लो करैनो को आसानी से 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर अंतिम चार का टिकट कटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शारापोवा व स्वितोलिना भी अंतिम चार में पहुंचीं 

maria sharapova
महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा और यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना भी अंतिम चार में पहुंच गईं। तीन बार की चैंपियन शारापोवा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में लाविया की जेलेना ओस्तापेंको को 6-7, 6-4 से, जबकि स्वितोलिना ने जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 6-4, 6-4 से हराया। अब उनका सामना अनित कोंटाविट से होगा जिन्होंने कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-3, 6-1 से मात दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें