फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉकओवर के साथ मॉन्ट्रियल मास्टर्स कप के फाइनल में पहुंचे नडाल

Sun, 11 Aug 2019 10:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीत के बाद राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल शनिवार को बिना किसी गेंद को निशाना बनाए ही मॉन्ट्रियल रोजर्स कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में गेल मोनफिल्स टखने की चोट के कारण कोर्ट पर नहीं उतर सके, इसकी वजह से नडाल को वॉकओवर मिल गया।

विज्ञापन


मॉन्ट्रियल कप में नडाल का खिताबी मुकाबाल रूस के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से रविवार को होगा। सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव ने अपने हमवतन खिलाड़ी करेन खचानोव को हराकर मॉन्ट्रियल रोजर्स कप के फाइनल में जगह बनाई।

नडाल शुक्रवार की रात 2-6, 6-1, 6-2  से इटली के नंबर सात फाबियो फोगनिनी को हराकर रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जीत बाद नडाल ने कहा था कि ' यह एक अप-डाउन मैच था, लेकिन मेरे लिए एक सकारात्मक मैच था। मैं बेहतर खेल रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें