फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनसिनाटी ओपन से एकल में वापसी करेंगे पूर्व चैंपियन मरे, गास्केट से होगा मुकाबला

Sun, 11 Aug 2019 05:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andy Murray
विज्ञापन

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे ने कहा है कि वह अगले हफ्ते सिनसिनाटी ओपन से एकल वर्ग में वापसी करेंगे। सात महीने पहले उनकी सर्जरी हुई थी। कुल्हे की चोट के बाद उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। वह एटीपी रैंकिंग में 325वें स्थान पर आ गए। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद वह पहला एकल मुकाबला खेलेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को निकाले गए ड्रा के बाद यह भी तय हो गया कि पूर्व चैंपियन मरे सिनसिनाटी ओपन के पहले राउंड में फ्रेच खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट से भिड़ेंगे। इससे पहले दोनों खिलाड़ी 2016 में फ्रेंच ओपन के दौरान टकराए थे। दोनों के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मरे ने 8 में जीत दर्ज की है। आंकड़ों के लिहाज से मरे का पलड़ा भारी है लेकिन चोट से वापसी कर रहे मरे से गास्केट अपना पुराना हिसाब चुकाना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें