फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल नडाल चोटिल होकर पेरिस मास्टर्स से बाहर, फाइनल में पहुंचे जोकोविक

Sun, 03 Nov 2019 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव को रूसी जोड़ी कारेन खाचानोव और आंद्रेई रुब्लेव से मुकाबला हुआ जिसे रूसी जोड़ी ने 80 मिनट में 7-5, 6-7(1), 10-8 से जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इससे पहले भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक को फ्रांसिसी जोड़ी जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन से 54 मिनट में 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


वहीं स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चोट की वजह से पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शनिवार को नडाल को सेमीफाइनल में डेनिस शापोवालोव के खिलाफ मैच खेलना था लेकिन ऐन वक्त पर वे चोटिल हो गए। इसी के साथ अब रविवार को फाइनल  मुकाबले में जोकोविच का सामना शापोवालोव से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें