फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस मास्टर्स 2019: सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, फाइनल में नडाल से हो सकती है भिड़ंत

Sat, 02 Nov 2019 02:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media
विज्ञापन

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने अपने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया जिससे दोनों पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने हो सकते हैं। नडाल और जोकोविच के बीच साल के अंत में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने की प्रतिद्वंद्विता जारी है।

विज्ञापन


नडाल ने फ्रांस के वाइल्डकार्ड धारी जो विल्फ्रेंड सोंगा को 7-6, 6-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब वह शनिवार को डेनिस शापोवालोव के सामने होंगे जिन्होंने गेल मोंफिल्स को 6-2, 6-2 से मात दी।

यह पक्का है कि 33 साल के नडाल अगले हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में जोकोविच को पछाड़ देंगे लेकिन यहां खिताब जीतने से अगले महीने लंदन में होने वाले एटीपी टूर फाइनल्स से पहले ही वह साल के अंत में शीर्ष स्थान भी सुनिश्चित कर लेंगे।
विज्ञापन


जोकोविच ने सातवें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी और अब उनका सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा जिन्होंने चिली के गैर वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

पिछले साल जोकोविच पेरिस मास्टर्स में उपविजेता रहे थे। अब उनकी नजरें इस खिताब को जीत कर नंबर एक स्थान पर बने रहने पर होगी। अगर जोकोविच पेरिस मास्टर्स जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह अपनी नंबर एक की रैंकिंग पर काबिज रहेंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें