स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शनिवार को 14 साल पुरानी गर्लफ्रेंड जिशा पेरेलो से मलोरका में शादी की। नडाल-पेरेलो ने मलोरका में शादी की। 19 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने पेरेलो से पिछले साल सगाई की थी। उसी दौरान टेनिस स्टार ने शादी के लिए भी प्रप्रोज किया था। दोनों 2005 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
31 साल की पेरेलो इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था। रिपोर्ट के अनुसार, शादी में चार दशकों तक स्पेन के राजा रहे जुआन कार्लोस प्रथम भी पहुंचे। इस दौरान करीब 350 मेहमान भी मौजूद थे। शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।