फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपियन ओपन 2019: पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे फाइनल में पहुंचे

Sun, 20 Oct 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे
विज्ञापन

बेल्जियम में खेले जा रहे यूरोपियन ओपन में शनिवार को पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए। वे 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे मार्च 2017 में दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। फाइनल में मरे का मुकाबला स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका से होगा।

विज्ञापन


मरे ने फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 70 उगो हमबर्ट 3-6, 7-5, 6-2 से हराया। मरे और वावरिंका के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए। इनमें ब्रिटिश खिलाड़ी ने 11 जीते। वहीं, उन्हें आठ मैच में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर वावरिंका ने इटली के जैनिक सिनर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 18 साल के सिनर को 6-3, 6-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वे करियर में 30वीं बार किसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें