फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी में हार के बाद भी नंबर एक खिलाड़ी के रूप में साल का अंत करेंगे राफेल नडाल

Sat, 16 Nov 2019 05:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल घड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

राफेल नडाल भले ही अपना पहला एटीपी फाइनल्स का खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन वह साल के अंत में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने रहेंगे। चोट से जूझने के बाद लंदन आने वाले स्पेनिश खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्हें राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


नडाल ने इसके बाद हालांकि डेनिल मेदवेदेव और स्टेफनोस सिटसिपास को हराया लेकिन यह उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। दूसरे ग्रुप में नोवाक जोकोविच भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए जिससे नडाल का नंबर एक पर बने रहना तय हो गया। यह पांचवां अवसर होगा जब नडाल साल के आखिर में नंबर एक बने रहेंगे। इस तरह से वह रोजर फेडरर और जोकोविच की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें