इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे सीजन में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नदाल के बीच मैच देखने को मिलेगा।
आईपीटीएल का दिल्ली चरण इस साल 10-12 दिसंबर तक होगा। गत चैंपियन इंडियन एसेस की अगुआई राफेल नदाल करेंगे।
महेश भूपति ने शनिवार को यहां इंडियन एसेस के सह-मालिकों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
इस साल अन्य भारतीय सितारे लिएंडर पेस जापान वॉरियर्स के लिए खेलेंगे।
भूपति का कहना है कि उनके पूर्व जोड़ीदार पेस का आना लीग के लिए अतिरिक्त रूप से फायदेमंद होगा।
पिछले साल पेस और पोलैंड की एग्निएस्का रदवांस्का ने चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) में हिस्सा लिया था लेकिन इस साल वह आईपीटीएल का हिस्सा हैं।