फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ओपन: प्रजनेश दूसरे दौर में, रामकुमार-अंकिता बाहर

Tue, 14 Jan 2020 05:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि रामकुमार रामनाथन पहला सेट जीतने के बावजूद हारकर बाहर हो गए। प्रजनेश ने स्थानीय खिलाड़ी हैरी बाउरचियर को 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


दूसरे दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के यानिक हांफमैन से होगा। रामकुमार ने अर्जेंटीना के 15वीं वरीयता प्राप्त फेडरिको कोरिया के खिलाफ बढ़त बना रखी थी लेकिन आखिर में उन्हें 6-4, 4-6, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। महिला क्वालीफायर्स में भारत की एकमात्र खिलाड़ी अंकिता रैना बुल्गारिया की विक्टोरिया तोमोवा से 2-6, 6-7(2) से हार गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें