फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स: प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, बासिलश्विली का किया शिकार

Sun, 10 Mar 2019 11:53 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय युवा टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन ने इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर्स में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए एक और बड़े खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


पहली बार इस स्तर के एकल ड्रॉ में खेल रहे क्वालिफायर प्रजनेश ने 18वें नंबर के खिलाड़ी जॉर्जिया के निकोलोज बासिलश्विली को दो घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-7, 7-6 से मात दी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत है। 

अगले दौर में प्रजनेश का सामना दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी इवो कार्लोविच से होगा। दुनिया के 97वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने पहले सेट के पांचवें गेम में बासिलाश्विली की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए 31 मिनट में सेट जीता। दूसरे और तीसरे सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला और दोनों सेट टाईब्रेक में खिंचे।
विज्ञापन


'निश्चिततौर पर यह बड़ा मैच था। मुझे लगता है कि मैं पिछले दौर की तुलना में बेहतर खेला। मुझे बेहतर प्रदर्शन करना था क्योंकि मैं काफी अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहा था। ऐसा खिलाड़ी जो फॉर्म में था और शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल है।' -प्रजनेश गुणेश्वरन  

बोपन्ना-शापोवालोव अंतिम-16 में : युगल में रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ब्रूनो सोरेस और जैमी मरे की जोड़ी को 6-4,6-4 से मात देकर अंतिम 16 में पहुंची।  

वीनस ने किया क्वितोवा को बाहर : सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स ने तीसरी वरीय पेत्रा क्वितोवा को 4-6, 7-5, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। अगले दौर में वीनस की टक्कर हमवतन अमेरिकी क्रिस्टीना मैकहेल से होगी, जिन्होंने रूस की अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 6-4, 3-6, 6-4 से हराया। 

नाओमी ओसाका ने क्रिस्टिना मलादेनोविच को 6-3, 6-4 से, एंजेलिक कर्बर ने यूलिया को 6-0,6-2 से, कैरालिना प्लिस्कोवा ने मिस्की दोई को 6-7, 6-1,6-1 से और एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने कैरोलिना वोज्नियाकी को 7-5,2-6,7-5 से बाहर का रास्ता दिखाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें