फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे चैलेंजर: प्रजनेश गुणेश्वरन फाइनल में हारे, स्वीडिश स्टार ने 6-2, 7-5 से जीता मुकाबला

Sun, 25 Nov 2018 04:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

केपीआईटी-एमएसएलटीए पुणे चैलेंजर में भारत के  प्रजनेश गुणेश्वरन को रविवार को मेंस सिंगल्स ईवेंट के फाइनल में स्वीडिश टेनिस स्टार एलियास यमेर के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। एलियास ने प्रजनेश के खिलाफ यह मुकाबला 6-2, 7-5 से अपने नाम किया।

विज्ञापन


मैच के पहले सेट में बुरी तरह पिछड़ने के बाद प्रजनेश ने वापसी की शानदार कोशिश जरूर की, लेकिन स्वीडिश खिलाड़ी ने उनके मंसबूों पर पानी फेर दिया। अंत में एलियास पुणे चैलेंजर 2018 के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने घर ले जाने में कामयाब हो गए।

इससे पहले प्रजनेश सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय राडू एल्बोट को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे थे। प्रजनेश ने पहला सेट गंवाने के बाद मोलडोवा के खिलाड़ी को दो घंटे तक चले मुकाबले में 1-6 6-4 6-4 से हराकर लगातार दूसरे एटीपी चैलेंजर सर्किट के फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें