फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-हिंगिस की जोड़ी यूएस ओपन के फाइनल में, पेस भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस यूएस ओपन के मिक्सड वर्ग के फ़ाइनल में पहुँच गए हैं। सेमीफ़ाइनल मुकाबले में पेस-मार्टिना ने भारत के रोहन बोपन्ना और चीन ताइपे की युआंग जान छान को सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन


पहला सेट पेस-हिंगिस ने 6-2 से जीता। लेकिन दूसरा सेट इतना आसान नहीं था।

दूसरे सेट में एक समय दोनों जोड़ियाँ 3-3 से बराबर थीं, फिर 5-5 पर बराबरी हुई। आखिरकर पेस-हिंगिस ने मैच 6-2, 7-5 से जीता।
विज्ञापन

सानिया और हिंगिस भी फाइनल में

इससे पहले मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्ज़ा ने भी यूएस ओपन के महिला डबल्स में जगह बनाई। सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने इतालवी जोड़ी फ्लाविया पनेटा और सारा इरानी को 6-4, 6-1 से सीधे सेटों में हराया।

इस साल पेस-हिंगिस ने मिश्रित वर्ग में विंबलडन खिताब जीता था तो सानिया-हिंगिस ने भी विंबलडन अपने नाम किया था। 42 साल के लिएंडर इस साल दो ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीत चुके हैं. विंबलडन के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें