फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में बोपन्ना के सामने होंगे दिग्गज पेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अनुभवी लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

पेस और मार्टिना हिंगिस की चौथी वरीय जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप और होरिया टेकाऊ की जोड़ी से भिड़ना था लेकिन रोमानियाई जोड़ी कोर्ट पर नहीं उतर सकी जिसकी वजह से पेस और हिंगिस वॉकओवर के जरिए आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए।
वहीं, बोपन्ना और चीनी ताइपे की युंग-जान चान ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की सु-वेई सीह और फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी को 7-6, 5-7, 13-11 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा और 50 मिनट चला। बोपन्ना पुरुष वर्ग की युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस के एडुवार्ड रोजर-वेस्लीन की जोड़ी को 6-7, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला दो घंटे तक चला। बोपन्ना और मर्जिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने छह एस लगाए जबकि नौवीं वरीयता प्राप्त उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी तीन ही एस लगा सकी। भारत और रोमानियाई जोड़ी का क्वार्टरफाइनल में सामना ब्रिटेन के डोमिनिक इंगलोट और स्वीडन के रोबर्ट लिंड्स्टेट से होगा।
विज्ञापन

जूनियर बालिका एकल वर्ग में थांडी दूसरे दौर में

भारत की करमन कौर थांडी जूनियर बालिका एकल वर्ग में पहले दौर का बाधा पार करने में सफल रहीं। हालांकि वह युगल के पहले ही दौर में हार गईं। थांडी ने एकल के पहले दौर में जर्मनी की कैथरीना होबग्रास्की को 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना रूस की इवगेनिया लेवाशोवा से होगा।
17 वर्षीया थांडी को युगल के पहले ही दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया की किंबर्ली बिर्रेल और मैडिंसन इंगलिस की जोड़ी ने थांडी और उनकी ग्रीक की जोड़ीदार एलिनी क्रिस्टोफी को 6-3, 7-5 से पराजति किया।
एक अन्य बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में 15वीं सीड प्रांजला यादलापल्ली को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। प्रांजला को ग्रीक की वालेंतिनी ग्रामिाटकोपोलोऊ ने 7-6, 6-3 से पराजित किया। (फोटो: सोशल मीडिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें