फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: पेस-रजा दूसरे राउंड में पहुंचे, सानिया और बोपन्ना की करारी हार

Sat, 02 Sep 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
लिएंडर पेस - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और पूरव रजा की जोड़ी ने साल के चौथे व आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने पार्टनर के साथ क्रमशः मिक्स्ड डबल्स और मेंस डबल्स इवेंट में हार गए।
विज्ञापन


अनुभवी पेस और रजा की जोड़ी ने सर्बिया के जांको टिप्सर्विक और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब अगले राउंड में पेस-रजा का मुकाबला रूसी जोड़ी कारेन खाचानोव और आंद्रे रुब्लेव से होगा।

ये भी पढ़ें : सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का यूएस ओपन में धमाकेदार जीत के साथ आगाज

मेंस डबल्स के एक अन्य मुकाबले में बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो क्योवास की 10 वरीय जोड़ी को पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता फेबियो फोगनिनी और सिमोन बोलेली से दूसरे राउंड में एक घंटे 47 मिनट तक चले मैच में 7-5, 4-6, 4-6 से शिकस्त झेलना पड़ी। 
विज्ञापन


भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को मिक्स्ड डबल्स में शिकस्त झेलना पड़ी। सानिया और उनके पार्टनर क्रोएशिया के इवान डोडिग को लातविया-फ्रेंच जोड़ी येलेना ओस्टापेंको और फेब्रिस मार्टिन से 7-5, 3-6, 6-10 से शिकस्त झेलना पड़ी।

हालांकि बोपन्ना और सानिया दोनों ही अभी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। बोपन्ना को अपना मिक्स्ड डबल्स इवेंट में मैच खेलना है जबकि सानिया को भी महिला डबल्स के दूसरे राउंड का मैच खेलना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें