फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astana Open: नोवाक जोकोविच बने चैंपियन, 2022 में चौथा खिताब जीता, नडाल और फेडरर के खास क्लब में शामिल हुए

Mon, 10 Oct 2022 08:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना

सार

जोकोविच ने इस साल चार खिताब जीते हैं। इसमें एक ग्रैंड स्लैम (विंबलडन ओपन) भी शामिल है। अस्ताना ओपेन में जीत के साथ ही जोकोविच ने राफेल नडाल और रोजर फेडरर के खास क्लब में जगह बना ली है। 
 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्ताना ओपन 2022 के फाइनल मैच में नोवाक जोजोकविच ने सितसिपास को हराकर इस साल अपना चौथा खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियन ओपन में विवाद की वजह से नहीं खेल पाने वाले जोकोविच इस टूर्नामेंट के बाद शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अस्ताना ओपन के फाइनल मुकाबले में सितसिपास को 6-3, 6-4 के अंतर से हराया और इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण अपने नाम किया। 
विज्ञापन


जोकोविच ने पिछले हफ्ते तेल अवीव में एटीपी 250 खिताब जीता था। अब उनके पास 2022 में चार खिताब हैं, जिसमें एक ग्रैंड स्लैम खिताब (विंबलडन ओपेन) भी शामिल है। अस्ताना में शानदार जीत के साथ, जोकोविच ने रोजर फेडरर के एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और राफेल नडाल के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं।

IND vs SA: भारत ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 से बराबरी की, श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक
विज्ञापन

वापसी के बाद यह जोकोविच की लगातार नौवीं जीत थी। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक सेट में हार का सामना करना पड़ा है, जब शनिवार को डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्हें एक सेट गंवाना पड़ा था। हालांकि, मेदवेदेव चोट की चिंता के कारण दूसरे सेट के टाई-ब्रेक के अंत में अचानक मैच से हट गए थे। जोकोविच के लिए यह उनका 90वां टूर-स्तरीय खिताब था। वह ओपन एरा में 90 या अधिक एटीपी खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में नडाल और फेडरर के साथ शामिल हो गए हैं।

दिग्गज जिमी कोनर्स 109 खिताबों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद फेडरर (103) और इवान लेंडल (94) हैं। नडाल अपने 92 खिताबों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि जोकोविच पांचवें स्थान पर हैं।

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के वेड ने की 'बेईमानी', कैच लेने आ रहे वुड को धक्का देकर रोका, अंपायर ने नहीं दिया आउट
विज्ञापन

जब जोकोविच से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी 90 टीएपी खिताब जीतने का सपना देखा था, तो जोकोविच ने जवाब दिया, "मैंने वास्तव में सपने देखने की हिम्मत की। मुझे हमेशा उम्मीद थी कि मेरा करियर शानदार रहेगा। जाहिर है, मुझे नहीं पता था कि मैं कितने फाइनल खेलने जा रहा हूं, कितने टूर्नामेंट मैं जीतने जा रहा हूं, लेकिन मेरा इरादा हमेशा हमारे खेल में ऊंचाइयों तक पहुंचने का था।”

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने कार्तिक-चहल के साथ ली सेल्फी

अस्ताना में खिताब जीतने के साथ जोकोविच दूसरे टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 19 अलग-अलग देशों में खिताब जीता है। उनसे पहले रोजर फेडरर ऐसा कर चुके हैं। जोकोविच ने अब तक नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, पुर्तगाल, कनाडा, ऑस्ट्रिया, इटली, चीन, यूएई, सर्बिया, स्विटजरलैंड, स्पेन, यूके, मोनाको, कतर, जापान, इजरायल, कजाकिस्तान में खिताब जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें