फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने की चाहत से प्रेरणा मिली: जोकोविच

Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने सोमवार को कहा कि उन्हें स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने चाहत से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

विज्ञापन


जोकोविच ने रविवार को रिकार्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता। विम्बलडन और यूएस ओपन के बाद यह उनका लगातार तीसरा ग्रैडस्लैम खिताब है। फाइनल में उन्होंने रफेल नडाल को दो घंटे तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा कि फेडरर के रिकार्ड की बराबरी करने की सोच से उन्हें प्रेरणा मिली लेकिन फिर बाद में उन्होंने बराबरी करने का ख्याल छोड दिया क्योंकि वह 'काफी आगे' है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे पता है जिस खेल को आप चाहते है उसमें इतिहास बनाना खास होता है। जाहिर है इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। मेरी प्राथमिकता ग्रैंडस्लैम और एटीपी के बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें