फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाओमी दुनिया की नंबर-1 बनने वाली पहली जापानी खिलाड़ी, फेडरर शीर्ष पांच से बाहर 

Mon, 28 Jan 2019 09:26 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओसाका, फेडरर
विज्ञापन

लगातार दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका सोमवार को आधिकारिक रूप से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गईं। पेत्रा क्वितोवा को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी जीतने वाली नाओमी ने रोमानिया की सिमोना हालेप से नंबर एक की कुर्सी छीनी।

विज्ञापन


हालेप तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। क्वितोवा दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसी के साथ नाओमी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली जापानी और एशियाई खिलाड़ी बन गईं। यही नहीं 21 साल 106 दिन की नाओमी कैरोलिन वोज्नियाकी (20 साल 92 दिन, 2010) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली वह 26वीं खिलाड़ी हैं। स्लोएने स्टीफंस चौथे, कैरोलिन प्लिस्कोवा पांचवें, एंजेलिक कर्बर छठे, इलिना स्वितोलिना सातवें, किकि बर्टेंस आठवें, वोज्नियाकी नौवें और अर्यना सबलेंका दसवें नंबर पर हैं। दिग्गज सेरेना विलियम्स 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


फेडरर शीर्ष पांच से बाहर  
साल के पहले ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में हारने वाले 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को इसका खामियाजा रैंकिंग के रूप में भुगतना पड़ा और वह शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। स्विस स्टार तीन के नुकसान से छठे नंबर पर खिसके गए हैं।

रिकॉर्ड सातवीं पर खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच (10955) ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। नदाल (8320) दूसरे नंबर पर हैं। अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे, डेल पोत्रो चौथे, केविन एंडरसन पांचवें, केई निशिकोरी सातवें, डोमिनिक थिएम आठवें, जान इस्नेर नौवें और मारिन सिलिच दसवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें