फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच को मिली सनसनीखेज हार, फेडरर अगले दौर में

Wed, 08 May 2013 09:11 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में 6-7, 7-6, 3-6 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


28वीं रैंक बुल्गारियाई खिलाड़ी ने पहले सेट में तीन सेट प्वाइंट हासिल करने के साथ ही बढ़त बना ली और टाईब्रेकर में पहला सेट 7-6 से जीत लिया। दूसरे सेट में जोकोविच बेसलाइन के पास फिसल गए जिससे उनका टखना चोटिल हो गया।

इसके बाद उपचार के लिए काफी देर तक मैच रुका रहा। यह सेट भी टाईब्रेक में खिंचा जहां जोकोविच ने बाजी मारी लेकिन तीसरे सेट में वह अपनी सर्विस नहीं बचा सके और आखिरकार हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जोकोविच ने इस हार के लिए अपनी तैयारियों को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले गत विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबले में तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को 7-6, 7-6 से हराया। टामी हास और स्टानिस्लास वावरिंका भी अगले राउंड में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें