फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच जापान ओपन और थिएम-बार्टी-ओसाका चीन ओपन के फाइनल में पहुंचे

Sun, 06 Oct 2019 12:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti
विज्ञापन

शीर्ष वरीय डोमिनिक थिएम शनिवार को चीन ओपन के सेमीफाइनल में रूस के कारीन खाचानोव को हराकर करियर के 15वें खिताब के करीब पहुंचे। ऑस्ट्रिया के 26 साल के इस खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद दो घंटे 41 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले को 2-6, 7-6, 7-5 से अपने नाम किया। फाइनल में थिएम का सामना अलेक्जेंडर जेवरेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा महिलाओं के इवेंट में एश्ले बार्टी ने किकि बेर्टेन्स को 6-3, 3-6, 7-6 (9/7) से हराकर चीन ओपन के फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में बार्टी का सामना नाओमी ओसाका से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में कारोलिन वोज्नियाकी को 84 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

जापान ओपन के फाइनल में जोकोविच

इससे पहले सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन में दबदबा जारी रखते हुए तीसरे वरीय डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र के पांचवें फाइनल में प्रवेश किया। पहली बार जापान की राजधानी में खेल रहे जोकोविच ने गोफिन को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी भिड़ंत के लिये उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जान मिलमैन से होगा जिन्होंने रेली ओपेलका को 6-3 7-6 से शिकस्त दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें