भारत के उभरते स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूनार्मेंट जीतकर रातोंरात सनसनी मचा दी। अर्जेंटीना में चल रही इस प्रतियोगिता में रविवार देर रात अर्जेंटीना के एफ बैगनिस कपो हराते हुए नागल ने यह कमाल किया। आठवीं वरीयता प्राप्त विरोधी को 6-4, 6-2 से हराते हुए सुमित करियर की सर्वश्रेष्ठ 135वीं एटीपी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
सुमित ने चौथी सीड ब्राजील के थियागो मोंटियो को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। US ओपन 2019 के पहले दौर में महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को कड़ी टक्कर देने वाले सुमित के छोटे से करियर की यह दूसरी बड़ी सफलता है, इससे पहले 2017 में उन्होंने बेंगलुरु चैलेंजर्स इवेंट भी अपने नाम किया था।
21 साल बाद दोहराया था यूएस ओपन में इतिहास
सुमित नागल 2015 में जूनियर ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली छठे भारतीय बने थे, उन्होंने वियतना के नाम हाओंग लि के साथ मिलकर विंबलडन में लड़कों के वर्ग का युगल खिताब जीता था। इसके इस साल सुमित इस साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन 2019 के के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाले प्रजनेश के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने, 1998 के बाद पहली बार ग्रैंडस्लैम में भारत के दो खिलाड़ियों ने भाग लिया, इससे पहले महेश भूपति और लिएंडर पेस विंबलडन में खेले थे।