फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुमार को टाटा ओपन महाराष्ट्र में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश, नागल और प्रजनेश को सीधे एंट्री

Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रामकुमार रामनाथन को तीन से नौ फरवरी तक होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र में पुरुष एकल के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। आयोजक अनुभवी लिएंडर पेस को भी युगल में इसी तरह से प्रवेश दे सकते हैं। देश के चोटी के दो खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल ने सीधे मुख्य दौर में जगह बना ली थी।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के निदेशक प्रशांत सुतार ने कहा, ‘मुख्य ड्रॉ में एकल के लिए तीन वाइल्ड कार्ड थे। इनमें से हमने एक रामकुमार को सौंपा है। हमने अभी दो अन्य वाइल्ड कार्ड के बारे में फैसला नहीं किया है। पहली बार भारत के दो खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिला है। हम चाहते हैं कि कोई एशियाई या भारतीय खिताब जीते।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें