फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर को महिला अंपायर मरिआना से भिड़ना पड़ा महंगा, अब लगा भारी जुर्माना

Thu, 30 Jan 2020 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान गलत भाषा का प्रयोग करने के चलते 3000 डॉलर यानी डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इस बात की जानकारी टूर्नामेंट आयोजनकर्ता ने बुधवार को दी है। 

विज्ञापन


फेडरर मंगलवार को अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन को पांच सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 2-6, 2-6, 7-6(8), 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। फेडरर इस टूर्नामेंट में 15वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। 

रोड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले में सर्बिया की मरिआना वेल्जोविच चेयर अंपायर थीं। मरिआना ने फेडरर को मैच के दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए चेतावनी दी। पहला सेट जीतने के बाद फेडरर ने दूसरा सेट गंवा दिया और फिर तीसरे सेट में भी पिछड़ गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अपना आपा खो दिया और अपशब्द कहे जिसे उनके पास खड़ी लाइन अंपायर ने सुन लिया और चेयर अंपायर से शिकायत कर दी। इसके बाद अंपायर मरिआना ने फेडरर को चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें