फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप में भारत के खिलाफ उतरेंगे राफेल नडाल

Wed, 07 Sep 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल नदाल - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत को स्पेन के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। स्पेन ने इस बार भारत के खिलाफ मजबूत टीम घोषित की है जिसका नेतृत्व 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रफेल नडाल करेंगे।विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज नडाल के अलावा स्पेनिश टीम में विश्व के 13वें नंबर के खिलाड़ी डेविड फेरर और 18वें नंबर के फेलिसियानो लोपेज के अलावा दुनिया के 19वें नंबर के युगल खिलाड़ी मार्क लोपेज को टीम में होंगे। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों की टॉप के स्पेनिश खिलाड़ियों के सामने कैसी चुनौती पेश करते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी साकेत माइनेनी की एटीपी रैंकिंग 143 हैं, जबकि रामकुमार रामनाथन दुनिया के 202वें नंबर के खिलाड़ी हैं। भारत के पास हालांकि रोहन बोपन्ना (युगल में 17वीं रैंकिंग) और लिएंडर पेस (62वीं रैंकिंग) के रूप में प्रतिस्पर्धी युगल खिलाड़ी मौजूद हैं।

स्पेन की टीम की घोषणा पर प्रक्रिया देते हुए साकेत ने कहा कि 'यह स्पेन की सबसे मजबूत टीम है और यह हमारे लिए कड़ी चुनौती होगी। उम्मीद करते हैं कि इससे हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे'। स्पेन टेनिस में यूरोप की मजबूत टीम है, जबकि भारत पिछले कुछ समय से विश्व ग्रुप में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करता रहा है। मौजूदा खिलाड़ियों के साथ भारत एशिया-ओसियाना क्षेत्र के जरिये प्ले ऑफ चरण तक पहुंचने में भविष्य में भी लगातार सफल हो सकता है, लेकिन विश्व ग्रुप में प्रवेश करने और बने रहने के लिए उसे बेहतर एकल खिलाड़ी चाहिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें