फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नडाल और मरे सहित वर्चुअल मैड्रिड ओपन में खेलेंगे 12 खिलाड़ी

Tue, 14 Apr 2020 06:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और एंडी मरे उन 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 27 से 30 अप्रैल तक होने वाले वर्चुअल (आभासी) मैड्रिड ओपन टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इन दोनों के अलावा इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में डेविड गॉफिन, जॉन इस्नेर, करेन खाचानोव, यूजनी बुचार्ड, क्रिस्टीना म्लदेनोविच और किकी बर्टेंस अपने घरों से भाग लेंगे।

विज्ञापन


पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में पुरस्कार राशि के तौर पर करीब 1.25 करोड़ रुपये (164,000 डॉलर) वितरित किए जाएंगे। विजेता के पास यह तय करने का विकल्प होगा कि वह कितनी रकम दान करना चाहते है। टूर्नामेंट का टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनलों पर सीधा प्रसारण होने की उम्मीद है।

खाचानोव ने कहा, ‘यह दिलचस्प पहल है। इससे हमारे खेल में कुछ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। मैं अपने साथी खिलाड़ियों को चुनौती देने और दुनिया भर के टेनिस प्रशंसकों को अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें