कोरोना वायरस के चलते मांट्रियल्स मास्टर्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट को यूएस ओपन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जाता है। यह प्रतियोगिता सात से 16 अगस्त के बीच खेली जानी थी, लेकिन क्यूबेक प्रांत ने कोराना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए 31 अगस्त तक सभी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया था जिसके बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होना मुश्किल था।