फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदाल, फेडरर और अजारेंका का कारवां आगे बढ़ा

Mon, 02 Sep 2013 05:19 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के दूसरी सीड खिलाड़ी राफेल नदाल ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए यूएस ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


चोटिल होने के कारण सात महीने मैदान से दूर रहने के बाद नदाल ने इस साल फरवरी से कोर्ट पर वापसी कई थी। कोर्ट पर वापसी करने के बाद उन्होंने अभी तक नौ खिताब जीते हैं और करियर की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहे हैं।

12 बार के ग्रैड स्लेम विजेता नदाल ने तीसरे दौर में क्रोएशिया के इवान डोडिंग को आसानी से सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

इस जीत के बाद नदाल की क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से भिड़ंत हो सकती है। फिलहाल चौथे दौर में नदाल की भिड़ंत जर्मनी के 22वीं सीड खिलाड़ी फिलिप कोहलेश्चेरेबर से होगा।
विज्ञापन


वहीं, फेडरर ने तीसरे दौर में फ्रांस के एंड्रिएन मानारिनो को 6-3, 6-0, 6-2 से करारी शिकस्त देकर अपना कारवां आगे बढ़ाया।

महिला वर्ग में दूसरी सीड विक्टोरिया अजारेंका ने भी अंतिम-16 में जगह पक्की की। महिलाओं में दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बेलारूस की अजारेंका ने 26वीं सीड फ्रांस की एलिजा कोरनेट को 6-7, 6-3, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

अंतिम-16 में अजारेंका का मुकाबला 13वीं सीड सर्बियाई खिलाड़ी अना इवानोविच से होगा। इवानोविच ने अमेरिका की क्रिस्टिना मैकहॉले को 4-6, 7-5, 6-4 से हराया। लेकिन चेक गणराज्य की सातवीं सीड खिलाड़ी पेत्रा क्वीतोवा और रूस की 27वीं सीड स्वेतालाना कुज्नेत्सोवा को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

अमेरिका की वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी एलिसन रिस्के ने एकतरफा अंदाज में विक्तोवा की चुनौती 6-3, 6-0 से तोड़ दी जबकि कुज्नेत्सोवा को इटली की फ्लेविया पेनेटा ने 7-5, 6-1 से मात दी।

रिस्के का अगले दौर में स्लोवाकियाई खिलाड़ी डेनियल हंतुचोवा से मुकाबला होगा। वहीं, पेनेटा रोमानिया की सिमोना हालेप से भिड़ेंगी। हंतुचोवा कंधे की चोट से जूझ रही हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस्राइल की जूलिया ग्लूशको को 3-6, 7-5, 7-6 से हराया।

सानिया प्री-क्वार्टर फाइनल में
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चीन की झी झेंग की जोड़ी महिला डबल्स मुकाबले के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

सानिया और झेंग ने हंगरी की कैटारिन मारोसी और अमेरिका की मेगन माउलटोन लेवी की जोड़ी को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। अगले दौर में सानिया और झेंग की भिड़ंत छठवीं सीड जर्मनी की अना लेना ग्रोएनफोर्ड और चेक गणराज्य के क्वेटा पेस्चेक की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन


पुरुष डबल्स में भारत रोहन बोपन्ना और फ्रांस के उनके जोड़ीदार एडुअर्ड रोजर वेस्लीन तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बोपन्ना और वेस्लीन ने रूस के निकोलाय डेवीडेंको और मिखाली इल्गिन की जोड़ी को 7-6, 7-6 से हराया। अगले दौर में बोपन्ना और वेस्लीन का मुकाबला 12वीं सीड ब्रिटिश जोड़ी कोलिन फ्लेमिंग और जोनाथन मैरी से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें