फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में राओनिक से हारे फेडरर, रिकॉर्ड बनाने से चूके

Sat, 09 Jul 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
विज्ञापन
विंबलडन में फाइनल से पहले एक और बड़ा उलटफेर हो गया जब सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को अप्रत्याशित तरीके से हार का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन


विंबलडन में फाइनल से पहले एक और बड़ा उलटफेर हो गया जब सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को अप्रत्याशित तरीके से हार का सामना करना पड़ गया। छठी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक ने 5 सेट तक खींचे रोमांचक मुकाबले में 6-3, 6-7 (3/7), 4-6, 7-5, 6-3 से हरा दिया। ग्रास कोर्ट पर राओनिक की शीर्ष 10 खिलाड़ियों में यह पहली जीत भी है।

पूर्व चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराने के साथ ही राओनिक अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। खिताबी जंग में राओनिक का मुकाबला इंग्लैंड के एंडी मरे से होगा।
विज्ञापन


अपने दूसरे विंबलडन खिताब से एक जीत दूर रह गए एंडी मरे ने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के थामस बर्डीच को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचते तो 42 सालों में बुजुर्ग खिलाड़ी हो जाते फेडरर

रोजर फेडरर
राओनिक विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले कनाडा के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने करिश्माई खेल दिखाया और 7 बार के चैंपियन फेडरर को हरा दिया। 25 साल के राओनिक जो जॉन मैकनरो की कोचिंग में खेल रहे हैं तीसरी सीडेड खिलाड़ी को हराने के बाद अब खिताब के लिए उन्हें दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंडी मरे से सामना करना होगा।

दूसरी ओर, राओनिक के हाथों हार के साथ ही फेडरर का अपना 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया। अगर फेडरर यह मैच जीत जाते तो वह पिछले 42 सालों में विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन जाते।

फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2012 में यहीं पर जीता था 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें