फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miami Open Tennis: फिलीपींस की 19 साल की एलेक्जेंड्रा ने किया बड़ा उलटफेर, नंबर-2 स्वियातेक को हराकर किया बाहर

Thu, 27 Mar 2025 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

विश्व रैंकिंग में 140वें स्थान पर काबिज इयाला डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
इगा और एलेक्जेंड्रा - फोटो : Instagram @Swiatek and Alexandra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस की 19 वर्षीय वाइल्डकार्ड एलेक्जेंड्रा इयाला ने बुधवार को मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 6-2, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 140वें स्थान पर काबिज इयाला डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्वियातेक के खराब प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए दूसरे सेट में 4-2 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।
विज्ञापन

जीत के बाद इयाला ने कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं।' मियामी में अंतिम चार में पहुंचने के लिए तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुकी खिलाड़ियों को हराने वाली इयाला ने कहा, 'मैं दिग्गज खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश और धन्य हूं। मैं अपने शॉट्स पर भरोसा कर रही थी और मेरे पास यह बताने के लिए एक शानदार टीम है कि मैं यह कर सकती हूं।'

इयाला 13 साल की उम्र में मल्लोर्का में राफेल नडाल की अकादमी में शामिल होने के लिए स्पेन चली गईं थीं। उन्होंने वहां नडाल के चाचा और पूर्व कोच टोनी नडाल से टेनिस के गुर सीखे। इयाला ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि वह यहां मेरा मैच देखने आए। यह दिखाता है कि उन्हें मुझ पर कितना भरोसा था और अकादमी को मुझ पर कितना भरोसा था।'

इयाला का सामना सेमीफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने क्वार्टरफाइनल में एम्मा रादुकानू को शिकस्त दी। इयाला ने कहा- सिर्फ यही मैच नहीं, पिछले मैच भी बेहद कठिन थे। आगे यह और कठिन होता जाएगा। इसलिए आगे के मैचों में अपना पूरा दमखम लगाकर खेलूंगी।'
विज्ञापन

वहीं, हार के बाद स्वियातेक ने कहा, 'क्वार्टर फाइनल में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाई और मुझे लगा कि मेरा फोरहैंड थोड़ा गिर गया है। इसलिए यह सहज नहीं था और एलेक्जेंड्रा ने निश्चित रूप से अपने अवसरों का उपयोग किया और मुझे हरा दिया। इसलिए निश्चित रूप से वह इस मैच को जीतने की हकदार हैं। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहती। हार से सीखना अच्छा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें